Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा विधानसभा को 10 करोड़ की छह सड़कों की सौगात

मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों का विक्रय रोकने आकस्मिक जांच की कार्यवाही जारी

दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, मोबाइल मेडिकल यूनिट में आयुष उपचार भी शुरू

भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव पर हुआ महामस्तकाभिषेक एवं निर्वाण लाडू चढ़ाया गया

नवोदय में चयन से बढ़ाया आमगांव बड़ा का मान

: गाडरवारा ,नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए दिया प्रशिक्षण 

Aditi News Team

Tue, Jun 21, 2022
नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए दिया प्रशिक्षण गाडरवारा। गत दिवस नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक एक के लिए चीचली विकासखण्ड का प्रशिक्षण 20 और 21 जून को चीचली के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर सुशील शर्मा , संजय सोनी, कमल किशोर कटारे, आनंद चौकसे, संतोष कौरव एवं कुलदीप कौरव ने पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक एक को पावर प्वाइंट प्रोजेक्टर एवं ईवीएम के माध्यम से नगरीय निकाय चुनाव संपन्न कराने सबंधी प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनरों ने मतदान दल के प्रत्येक अधिकारी के कार्य की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया। उन्होंने ईवीएम से जुड़ी जानकारी देते हुए विभिन्न आवश्यक प्रपत्रो एवं चुनाव सामग्री के लिफाफों को भरने के तरीके समझाए। इसके अलावा उन्होंने मतदान केंद्र पर पहुंचने से लेकर मतदान पूर्ण होने सम्बंधित विभिन्न कार्यो की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

Tags :

जरूरी खबरें