Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

गोमाता की मृत्यु को लेकर अभिषेक तिवारी ने बरमान चौकी में आवेदन दिया

: गाडरवारा, दो दिवसीय स्टॉप कैंसर मिशन प्रशिक्षण संपन्न

Aditi News Team

Tue, Feb 21, 2023
दो दिवसीय स्टॉप कैंसर मिशन प्रशिक्षण संपन्न गाडरवारा। गत दिवस विकासखंड चीचली अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में स्टॉप कैंसर मिशन संबंधित दो दिवस का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कैंसर काउंसलर पल्लवी निरलवार ने पावर पॉइंट प्रोजेक्टर के माध्यम से विभिन्न प्रकार के कैंसर जैसे मुख, त्वचा, स्तन, गर्भाशय, फेफड़ों, पाचन संस्थान कैंसर एवं बच्चों में ब्लड कैंसर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कैंसर से तात्पर्य, कारण, दुष्प्रभाव, बचाव, रोकथाम एवं आरोग्य आधार अभियान के संबंध में क्रमबद्ध विस्तृत जानकारी दी। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डीके पटेल द्वारा आयोजित इस कैंसर कार्यशाला के उद्देश्य एवं इसके विभिन्न चरणों से सभी को अवगत कराया। इस दो दिवसीय कार्यशाला में जन शिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य भारत ताम्रकार एवं संकुल समन्वयक सत्यम ताम्रकार, आईटी शिक्षक सरफराज मोहम्मद, माध्यमिक शिक्षक विनीत नामदेव सहित प्राथमिक, माध्यमिक, एकीकृत, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के 117 शिक्षकों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी। इस प्रशिक्षण में शिक्षकों द्वारा अनाथ बच्चों हेतु प्रथम दिवस 4850 रुपए एवं द्वितीय दिवस 7660 रुपये कुल 12510 रुपये की राशि एकत्र कर कैंसर काउंसलर पल्लवी निरलवार को दी। यह प्रशिक्षण जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर के मार्गदर्शन एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी और विकासखंड स्रोत समन्वयक चीचली के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें