Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

गोभक्तों ने केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह को सौंपा आवेदन

करेली, गोटेगांव, साईंखेड़ा और बाबई-चीचली क्षेत्र में सड़कें होंगी विकसित, 14.89 करोड़ रुपए स्वीकृत

क्षितिज वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता 2026 में हुआ चयन, इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में होंगे सम्मानित)

: गाडरवारा, तिलक और आज़ाद जयंती मनाई 

Aditi News Team

Sat, Jul 23, 2022
तिलक और आज़ाद जयंती मनाई गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला की बालसभा मे रामायण पाठ उपरांत चंद्रशेखर आज़ाद एवं बाल गंगाधर तिलक जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण किया। बालसभा में माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने छात्र छात्राओं को चंद्र शेखर आज़ाद एवं बाल गंगाधर तिलक जी की जीवनी के बारे में बताया। बालसभा में माध्यमिक शिक्षक दशरथ जाटव ने भी छात्र छात्राओं को दोनों महापुरुषों के कार्यो के बारे मे बताया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण , नारे प्रस्तुत किए। इस अवसर पर शिक्षक श्यामस्वरूप खरे सहित छात्र छात्राएँ मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें