Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: गाडरवारा, तिथि भोज के आयोजन में प्राथमिक शाला पाली बनी जिले की पहली शाला

Aditi News Team

Fri, Aug 5, 2022
गाडरवारा। प्रदेश की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के बच्चों को पीएम पोषण योजना के अंतर्गत मध्यान्ह अवकाश में शाला लगने के दिन भोजन दिया जाता है। शासन द्वारा पिछले माह अब इसे व्यापक रूप देते हुए पीएम पोषण योजना के तहत कुछ विशेष अवसरों पर तिथि भोज के नाम पर बच्चों को विशेष भोजन दिये जाने के निर्देश दिए गए थे । क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पाली की शासकीय प्राथमिक शाला तिथि भोज के क्रियान्वयन में जिले की पहली शाला बन गई है जिसकी प्रथम शाला के रूप में गूगल एंट्री भी की गई। विदित हो कि पाली की शासकीय प्राथमिक शाला में प्रधानपाठक सिराज अहमद सिद्दिकी एवं शिक्षक ब्रजेश श्रीवास के प्रयासों से सबसे पहले सरपंच अजय द्विवेदी एवं बीते दिनों सचिव प्रमोद बोहरे द्वारा बच्चों को तिथि भोज के जरिये विशेष भोजन करवाया गया था। पाली की प्राथमिक शाला की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमति जे एस विल्सन, डीपीसी एस के कोष्टि, बीईओ प्रतापनारायण, एपीसी चंदन शर्मा, बीआरसी गिरीश पटैल, बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया, मनीराम मेहरा , संकुल प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे ने शाला प्रबंधन को शुभकामनाएं दी है।

Tags :

जरूरी खबरें