Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

नरसिंहपुर जिले में एक जून से 20 अगस्त तक की अवधि में औसत रूप से कुल 623.4 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है

रोगी कल्याण समिति की बैठक में चिकित्सा उपकरण, मानव संसाधन एवं अस्पताल सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी

: गाडरवारा, गुड़चना युक्त प्याऊ के समापन पर राहगीरो को पिलाया शरबत

Aditi News Team

Tue, Jun 28, 2022
गुड़चना युक्त प्याऊ के समापन पर राहगीरो को पिलाया शरबत भूखे को भोजन व प्यासे को पानी पिलाना शास्त्रों में सर्वश्रेष्ठ सेवा है - मुकेश बसेड़िया गाडरवारा ।नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया द्वारा आज हलहारिणी अमावश्या पर गुड़ चना युक्त प्याऊ के समापन पर राहगीरो को शीतल जल, नीबू पानी व शरबत पिलाकर मुंह मीठा कराया।सर्व प्रथम पं सत्यनारायण शास्त्री ने वरुण देवता का वैदिक रीति से पूजन कराया समाजसेवी मुकेश बसेड़िया द्वारा कन्या पूजन कर बेटी को वस्त्र आदि प्रदान कर आशीर्वाद लिया । उल्लेखनीय है कि मुकेश बसेड़िया द्वारा वैशाख माह की सतुवाई अमावश्या पर गुड़ चना के साथ प्याऊ का शुभारंभ किया था ,जिसमे राहगीरो को शीतल जल के साथ अल्प आहार के रूप में गुड़ चना भी रखा गया । विगत महीनों से प्रतिदिन साफ व स्वच्छ शीतल जल तथा गुड़चना की सेवा दो माह से भीषण गर्मी में अनवरत जारी रही । आज हलहारिणी अमावश्या पर शरबत वितरण के समय पं सत्यनारायण शास्त्री, रमेशचन्द्र राय, रजनीश कौरव,वरिष्ठ पत्रकार लाल साहब कौरव, सा मनोज शर्मा, भारत भूषण तिवारी, अनुज शर्मा, प्रिंन्स बसेड़िया, तनुश्री बसेड़िया, कीर्ती विश्वकर्मा, आरती कहार, आरती ठाकुर, संतोष , घनश्याम की गरिमामयी उपस्थिति रही । विगत माह से माँ विजयासन इंस्टीट्यूट तथा रेवाश्री वुक्स एंड स्टेशनरी के स्टाफ ने जल सेवा में विशिष्ट सेवा व सहयोग प्रदान किया।आज भीषण गर्मी में नींबूपानी, शरबत व शीतल जल पाकर राहगीर मुकेश बसेड़िया को दुआएं व आशीर्वाद प्रदान करते नजर आ रहे थे।

Tags :

जरूरी खबरें