Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: गाडरवारा, ऊर्जा संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित 

Aditi News Team

Wed, Nov 16, 2022
ऊर्जा संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार ऊर्जा संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शाला के कक्षा 6 वी से 8 वी तक के छात्र छात्राओं ने सहभगिता कर ऊर्जा संरक्षण के उपायों पर कार्डशीट पर चित्र बनाये । चित्रकला में 8 वी की छात्रा गुड़िया केवट ने प्रथम, 7 वी की छात्रा प्रीति मल्लाह ने द्वितीय एवं 7 वी के छात्र प्रियांश कहार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के आयोजन पूर्व माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने छात्र छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण के विषय मे जानकारी दी एवं चित्रकला प्रतियोगिता के बारे में बताया। इस अवसर पर शाला में निशुल्क शिक्षा देने वाले शिक्षक श्यामस्वरूप खरे, प्रभारी प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव का सहयोग सराहनीय रहा।

Tags :

जरूरी खबरें