Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

: गाडरवारा अधिवक्ता संघ के सभागार में विधिक साक्षरता शिविर एवं लोक अदालत के संबंध में बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Sun, Sep 5, 2021

गाडरवारा। माननीय मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेश के परिपालन में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय/ अध्यक्ष महेश कुमार शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में दिनांक 11.09.2021 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त संबंध में आज दिनांक 04.09.2021 को तहसील अधिवक्ता संघ गाडरवारा के सभागार में विधिक साक्षरता शिविर एवं लोक अदालत के संबंध में प्रचार-प्रसार के लिये बैठक का आयोजन समस्त न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण के साथ किया गया । जिसमें श्री दीपक शर्मा, तृतीय अपर जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा,, संजय वर्मा, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश, श्रीमती संतोषी वासनिक, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश, मुकेश कुमार शिवहरे प्र.अ. व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1, श्री भूपेश कुमार मिश्रा, द्वि.अ. व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1, श्रीमती भारती केशरी, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2, सुश्री भानू पंडवार, व्य.न्या.वर्ग-2, सुश्री हिमांशी सिंह ठाकुर, व्य.न्या.वर्ग-2, सुश्री सृष्टि शर्मा, व्य.न्या.वर्ग-2, श्री दिलीप कुमार दुबे, व्य.न्या. वर्ग-2 एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बसंत तपा, सचिव गोपाल मेहरा, कोषाध्यक्ष नीरज कटारे, राजेन्द्र सिंह, हिमांशु दुबे, अनुज चैकसे, दिनेश वर्मा, एस.ए. अली एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें