Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

: गाडरवारा। सिविल न्यायालय में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में बीमा कंपनी के साथ बैठक का आयोजन 

Aditi News Team

Tue, Aug 2, 2022
सिविल न्यायालय गाडरवारा में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में बीमा कंपनी के साथ बैठक का आयोजन गाडरवारा । माननीय म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर श्री एम. के. शर्मा के निर्देशन में एवं तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा के अध्यक्ष डॉ. श्रीमति अंजली पारे , द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में दिनांक 13.08 . 2022 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में आज दिनांक 01/08/2022 को सिविल न्यायालय गाडरवारा में न्यायालय में लंबित मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित प्रकरणों के निराकरण / राजीनामा के संबंध में सभी न्यायिक अधिकारीगण एवं बीमा कंपनी के अधिकारियों / अधिवक्तागणों एवं पक्षकार अधिवक्तागणों की प्रीसिटिंग बैठक का आयोजन किया गया । अध्यक्ष महोदय द्वारा बैठक में बताया गया कि इस नेशनल लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन और लंबित प्रकरणों को समाहित करते हुये प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामा से किया जायेगा । उक्त बैठक में श्री संजय वर्मा प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्री राजेश शर्मा , चतुर्थ अपर जिला न्यायाधीश एवं बीमा कंपनी के अधिवक्तागण उपस्थित रहें ।

Tags :

जरूरी खबरें