Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

गोमाता की मृत्यु को लेकर अभिषेक तिवारी ने बरमान चौकी में आवेदन दिया

: गाडरवारा। ओशो अभिव्यक्ति यात्रा के मुख्य कार्यक्रम में कलेक्टर सहित विदेशी सन्यासी शामिल हुए

Aditi News Team

Sun, Feb 19, 2023
ओशो अभिव्यक्ति यात्रा के मुख्य कार्यक्रम में कलेक्टर सहित विदेशी सन्यासी शामिल हुए गाडरवारा ।ओशो अभिव्यक्ति यात्रा का समापन शुक्रवार को ओशो तत्वमसि आश्रम इमलिया में कलेक्टर सुश्री रिजु बाफना की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर ओशो पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया, निबंध एवम चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। ओशो फ्रेंड्स एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में ओशो सन्यासी एवं प्रेमियों सहित गणमान्य जन मौजूद रहे, ओशो की आध्यात्मिक यात्रा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गाडरवारा जोकि ओशो की नगरी है इसे लोग जाने और ध्यान योग से जुड़कर अपना सुखी जीवन हवा आनंदमय बनाये।ओशो की आध्यात्मिक यात्रा कार्यक्रम को संबोधन स्वामी सुरेश, साहित्यकार सुशील शर्मा,एसडीएम सृष्टि देशमुख, विधायक श्रीमती साधना स्थापक नरसिंहपुर जिला कलेक्टर रिजु बाफना ने किया। कार्यक्रम में आनंद विभाग की नोडल अधिकारी प्रभात कन्नौजी, क्षेत्र के ओशो सन्यासी सहित गणमान्य जन मौजूद रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन स्वामी रूपेश राय ने किया, कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वामी उदय कौरव, मनोज ममार, ठाकुर प्रशांत सिंह राजपूत, दीपक श्रीवास्तव, रमन मेहरा, बिप्रा मोदी, सहित ओशो सन्यासियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही ।   आनंद विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका आनंद विभाग द्वारा ओशो नगरी गाडरवारा मैं ओशो अभिव्यक्ति यात्रा का आयोजन किया गया कार्यक्रम में जिला कलेक्टर सुश्री रिजु बाफना गाडरवारा एसडीएम सृष्टि देशमुख पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक, आनंद विभाग के नोडल अधिकारी प्रभात कन्नौजी सम्मिलित हुए कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गाडरवारा नगरी को लोग ओशो के नाम से जाने और ओशो के बताए हुए ध्यान और योग से जुड़कर अपने जीवन को सुखी बनाएं ।

Tags :

जरूरी खबरें