Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

: गाडरवारा,वीर विद्या निलय( जैन धर्मशाला) में सकल दिगंबर जैन समाज का शपथ ग्रहण व विदाई समारोह तथा मेधावी जैन छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न

Aditi News Team

Thu, Aug 18, 2022
गाडरवारा | गत दिवस वीर विद्या निलय( जैन धर्मशाला) में सकल दिगंबर जैन समाज गाडरवारा का शपथ ग्रहण व विदाई समारोह तथा मेधावी जैन छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ ! जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री जिनेश जैन उपाध्यक्ष अजय कक्का, आशीष जैन व सचिव राजेश जैन सह सचिव अमन जैन एवं कोषाध्यक्ष संजीव जैन सह कोषाध्यक्ष आलोक जैन बंटी प्रचार मंत्री टेकचंद एवं प्रदीप "पप्पू कक्का "को डॉक्टर अरविंद जैन प्रोफेसर ए.के.जैन व दिनेश जैन थाला वालों ने नव पदाधिकारियों को शपथ दिलाई कार्यक्रम का प्रारंभ श्रीमती वर्षा जैन व अमन जैन के मंगलाचरण से प्रारंभ हुआ तत्पश्चात निर्माण कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिंघई एवं उनके सहयोगियों की विदाई शाल व श्रीफल देकर जैन समाज की संरक्षक कमेटी द्वारा की गई ! संरक्षक कमेटी के सदस्य श्री अनूप जैन द्वारा अपने उद्बोधन में निर्वतमान कमेटी के किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि अब नई कमेटी पर समाज के विकास की बहुत बड़ी जिम्मेवारी है जिसे सभी को बिना किसी भेदभाव के पूरा करना है| नई कमेटी के सचिव राजेश जैन ने मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनकी मेहनत का समाज जितना भी सम्मान करें वह कम है नई कमेटी के अध्यक्ष श्री जिनेश जैन ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा अपने उदबोधन मे समाज की बेहतरी के लिए अपने सहयोगियों के साथ हर संभव प्रयास करने व पर्युषण पर्व को उल्लास पूर्वक मनाने की शपथ ली | जैन मुनि संघ के आवास हेतु एक संपूर्ण भवन जो कि धर्मशाला से लगा हुआ है जिसके दान की घोषणा श्री धन्यकुमार, आदेश कुमार दलाल परिवार ने की जिसकी प्रशंसा करते हुए अध्यक्ष जिनेश जैन ने कहा कि इस परिवार का जितना भी सम्मान किया जाए वह कम है संपूर्ण परिवार का जैन समाज कमेटी एवं संरक्षक मंडल के श्री स्वतंत्र सेठ अनूप जैन सुरेश जैन काका ऋषभ मोदी महेश सराफ , कपड़ा व्यवसाई अशोक जैन एवं महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता बसा तारण महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती साधना पदम जैन एवं नवीन पदाधिकारियों द्वारा किया गया किया गया कार्यक्रम के समापन में संजीव जैन द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अमन जैन व समाज के सभी वरिष्ठ जनों वह पूर्व पदाधिकारियों महिला मंडल की सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों को नवीन पदाधिकारियों द्वारा केसर युक्त मीठा दूध वितरित किया|

Tags :

जरूरी खबरें