Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

मोहब्बत का पैगाम देते हुए निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000।* • *तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त, कीमत लगभग ₹50,000

गाडरवारा एवं गोटेगांव में मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, मिलावटी मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई

टीईटी परीक्षा को लेकर 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर देशभर के शिक्षकों का धरना

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

: गाडरवारा,भारतीय परिधान में दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ

Aditi News Team

Tue, Mar 28, 2023
भारतीय परिधान में दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल गाडरवारा में दिनांक – 28 मार्च 2023 दिन मंगलवार को अभिभावक शिक्षक सभा एवं कन्या भोजन का आयोजन किया गया। सभा में स्कूल के सभी छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया तथा सभी छात्र छात्राओं को अंकसूचियां प्रदान की गई। इसके साथ ही प्री प्राइमरी से प्राइमरी कक्षा में पदोन्नत हुए छात्र छात्राओं हेतु दीक्षांत समारोह भारतीय संस्कृति के अनुरूप आयोजित किया गया। समारोह में छात्र छात्राओं सहित सभी शिक्षिकाओं, संस्था की चेयरमैन श्रीमती राखी राजपूत डायरेक्टर प्रशांत सिंह राजपूत तथा प्राचार्य श्रीमती लक्ष्मी नंदी ने साफा बांधा हुआ था। एक सादा समारोह में सभी छात्रों को दीक्षांत समारोह में अंकसूचियां एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए । भारतीय परिधान में दीक्षांत समारोह में सम्मिलित सभी छात्र छात्रायें बहुत ही मोहक लग रहे थे और सभी ने कार्यक्रम का आनंद लिया । समापन पूर्व सभी आगंतुकों, छात्र छात्राओं एवं स्कूल परिवार ने कन्या भोजन एवं प्रसादी कार्यक्रम में स्कूल परिसर में ही भोजन प्रसादी प्राप्त की।

Tags :

जरूरी खबरें