Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

12 किलो 766 ग्राम गांजा कीमती 6 लाख 38 हजार रूपये का तथा एक्सिस जप्त

थाना माढ़ोताल अंतर्गत अनिराज नायडू की थी सनसनीखेज हत्या अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में था लिप्त

ट्रेन के माध्यम से गोटेगांव लाई गई 14 पेटी देशी मसाला एवं प्लेन अवैध शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के बालक-बालिका छात्रावासों में 25-25 सीटों की वृद्धि

बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं ने की शिकायत

: गाडरवारा,ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का दूसरा चरण 30 मई से

Aditi News Team

Sun, May 29, 2022
ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का दूसरा चरण 30 मई से गाडरवारा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अंतर्गत एफएलएन पर विशेष जोर को ध्यान में रखते हुए मिशन अंकुर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु शासकीय विद्यालयों में कक्षा पहली और दूसरी पढ़ाने वाले शिक्षको के ब्लॉक स्तर पर 5 दिवसीय प्रशिक्षणो के दूसरे चरण की शुरुआत 30 मई से हो रही है। उपरोक्त जानकारी देते हुए डीईओ के जिला मीडिया दल सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया कि 30 मई की सुबह 9 बजे से चीचली ब्लॉक के 76 शिक्षको का प्रशिक्षण उत्कृष्ट विद्यालय चीचली मे एवं साईखेड़ा ब्लॉक के 86 शिक्षको का प्रशिक्षण गाडरवारा के बीटीआई स्कूल में शुरू होगा। दोनों ब्लाकों के प्रशिक्षणो में भोपाल से प्रशिक्षण में शामिल होकर लोटे डीआरजी शिक्षको को प्रशिक्षित करेंगे। बीआरसी डी के पटैल एवं गिरीश पटैल ने शिक्षको से उपस्थिति की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें