Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

: गाडरवारा,बच्चों को बताएं उनके मौलिक अधिकार

Aditi News Team

Tue, Jul 19, 2022
बच्चों को बताएं उनके मौलिक अधिकार गाडरवारा । म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय . श्री एम ० के ० शर्मा , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा में दोपहर 02:00 बजे ग्राम पंचायत हाई स्कूल सीरेगाव तहसील गाडरवारा में विश्व अंतराष्ट्रीय न्याय दिवस के उपलक्ष्य में न्यायाधीश सुश्री भानु पण्डवार , जे ० एम ० एफ ० सी ० गाडरवारा की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा किया गया । उक्त विधिक साक्षरता शिविर में सुश्री भानु पण्डवार , जे ० एम ० एफ ० सी ० गाडरवारा द्वारा विद्यार्थियों को विश्व अंतराष्ट्रीय न्याय दिवस के संबंध में एवं बच्चों को उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक किया गया एवं कार्यालय द्वारा संचालित पैनल अधिवक्ता योजना एवं महिला से संबंधित सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई । उक्त शिविर में शाला से श्रीमति सरिता पटैल शिक्षक , श्रीमति अर्चना झारिया , श्रीमति प्रतिभा राय श्री राजेश सोनी , मोहन लाल ठाकुर, रामकुमार राजपूत एवं पी ० एल ० व्ही ० रामकृषण राजपूत , नितिन राजपूत एवं ग्रामीणजनों की  उपस्थिति रही एवं सहयोग प्रदान किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें