Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: गाडरवारा,पलोहा बड़ा में हुआ ब्राह्मणों का सम्मान

Aditi News Team

Sat, Feb 27, 2021

गाडरवारा (पलोहा बड़ा) दक्षिण मुखी सिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का गत दिवस समापन हुआ । हनुमान जी के कृपा पात्र पंडित नरेश जी अवस्थी परिवार द्वारा ऋषिकेश वाले स्वामी जी महाराज के सानिध्य में ब्राह्मण सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें जिले से बहु संख्या में ब्राह्मण उपस्थित हुये। सभी ब्राह्मणों का ,शाल,श्रीफल, स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर अनंत दुबे ने नशा के दुष्परिणाम से समाज को बचाने का आह्वान किया , उन्होंने कहा कि सृष्टि को बचाने का कार्य ब्राह्मण ही कर सकता है। वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों को संस्कारित करें तभी संस्कृति बच सकती है। बच्चों को रामचरितमानस, महाभारत अवश्य पढ़ने दे। रेड अलर्ट चीफ मदन तिवारी ने नर्मदा जी के संरक्षण की बात रखी ।पूर्व विधायक साधना स्थापक ने अपने उद्बोधन में कहा की नई पीढ़ी को स्थापित करने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि सहयोग दे ,ना दे लेकिन असहयोग न करें। कार्यक्रम को वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र तिवारी, सुरेन्द्र ढिमोले, जितेन्द्र पाराशर ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक द्वय नरेश पाठक,श्रीमती साधना स्थापक, दिनेश शास्त्री, सांसद प्रतिनिधि राकेश पाठक, डॉ.प्रशांत स्थापक,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ममता पांडे, बसंती पालीवाल , पुराणवचक पं . रामनाथ शास्त्री , ग्राम सरपंच अमृता दीपक गुप्ता ,सर्व ब्राह्मण महासभा तहसील गाडरवारा के पदाधिकारी सहित जिले भर से ब्राह्मण प्रतिनिधि उपस्थिति रहे। पं.नरेश अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया है।

Tags :

जरूरी खबरें