Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

12 किलो 766 ग्राम गांजा कीमती 6 लाख 38 हजार रूपये का तथा एक्सिस जप्त

थाना माढ़ोताल अंतर्गत अनिराज नायडू की थी सनसनीखेज हत्या अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में था लिप्त

ट्रेन के माध्यम से गोटेगांव लाई गई 14 पेटी देशी मसाला एवं प्लेन अवैध शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के बालक-बालिका छात्रावासों में 25-25 सीटों की वृद्धि

बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं ने की शिकायत

: गाडरवारा,निषेध दिवस के उपलक्ष में आईटीआई में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Aditi News Team

Tue, May 31, 2022
निषेध दिवस के उपलक्ष में आईटीआई में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन गाडरवारा / राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर श्री एम ० के ० शर्मा के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा दोपहर 02:00 बजे ब्रज आई ० टी ० आई ० . गाडरवारा में " तंबाकू निषेध दिवस " के विषय पर चतुर्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेश शर्मा एवं जे ० एम ० एफ ० सी ० गाडरवारा श्री अश्विन परमार की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । उक्त विधिक साक्षरता शिविर में श्री राजेश शर्मा द्वारा तंबाकू से होने वाले नुकसान से संबंधित जानकारी प्रदान की एवं निशुल्क पैनल अधिवक्ता नियुक्ति , पोक्सो एक्ट आदि विषय पर चर्चा की गई । श्री अश्विन परमार जे ० एम ० एफ ० सी ० गाडरवारा द्वारा तबाकू से होने वाले नुकसान एवं उससे होने वाली मृत्युदर से संबंधित जानकारी गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी कियान्वयन के लिये जानकारी आदि विषय पर जागरूक किया गया । डॉ विजय ठगेले द्वारा तंबाकू का सेवन ना करने एवं नशे की लत से छुटकारा पाने उपचार आदि जानकारी प्रदान की साथ ही पैरालीगल वॉलेंटियर श्री शेख रहीम द्वारा लीगल एड क्लीनिक की जानकारी एवं विधिक सहायता योजना की जानकारी प्रदान की गई । उक्त शिविर में ब्रज आई ० टी ० आई के डायरेक्टर श्री आलोक भरद्वाज , प्राचार्य श्री पंकज बाथरे एवं श्री प्रवेश चौधरी द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं स्वास्थ्य विभाग से रक्षा विश्वकर्मा , किरन कोरी एवं पी ० एल ० व्ही 0 श्री अखलेश सोनी की उपस्थिति रही एवं सहयोग प्रदान किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें