Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: गाडरवारा,जीतने अंबर को निकली बेटियाँ

Aditi News Team

Sun, May 30, 2021

गाडरवारा। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली अंतर्गत व्यवसायिक शिक्षा के इलेक्ट्रिकल ट्रेड की छात्राओं द्वारा शाला संचालन के दौरान असंभव कार्य को भी संभव कर दिखाया है। छात्राओं द्वारा विद्यालय में लगे खराब पंखों की वाइंडिंग कार्य तथा विद्यालय परिसर की जो टूटी फूटी अनुपयोगी इलेक्ट्रिकल लाइन तथा फिटिंग थी, उसको अलग करके नया रूप दे दिया गया है। इस पूरे कार्य को तकनीकी शिक्षा अंतर्गत इलेक्ट्रिकल ट्रेड की छात्राओं द्वारा अंजाम दिया गया है। छात्राओं ने स्वयं ही सीढ़ी पर चढ़कर पंखे को उतारना, पंखे को खोलकर विभिन्न भागों को अलग करके पंखे की वायरिंग करना तथा कार्य पूर्णता उपरांत पंखे को यथा स्थान लगाना, साथ ही विद्यालय परिसर में भी बिजली फिटिंग के दौरान ड्रिल मशीन, ग्रांडर मशीन की सहायता से नवीन बिजली फिटिंग कार्य को पूर्ण कर विद्युत बोर्ड को नया स्वरूप प्रदान कर दिया गया है। उक्त कार्य के वीडियो यू ट्यूब लिंक उपलब्ध हैं। जिसे बेहद सराहा जा रहा है। छात्राओं द्वारा यह कार्य जिला शिक्षा अधिकारी अरूण कुमार इंगले तथा एडीपीसी जी एस पटेल के निर्देशन में तथा प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या, व्यवसायिक शिक्षक श्रीराम जायसवाल के मार्गदर्शन में किया गया है। आत्मनिर्भर भारत की ओर छात्राओं का यह कदम तारीफ-ए-काबिल है। सभी छात्र-छात्रा आत्मविश्वास से परिपूर्ण है तथा आने वाले सुनहरे भविष्य के लिए भी इस क्षेत्र में अपने सपने संजोए हैं। छात्राओं द्वारा यह कार्य लिंग भेद असमानता की भ्रांति को दूर करने हेतु तथा ग्रामीण परिवेश की बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ाने हेतु बहुत ही सराहनीय कदम है। शिक्षक वीरेंद्र राजपूत, सत्यम ताम्रकार, विनीत नामदेव, काशीराम रजक, सरफराज मोहम्मद, जीएस मेहरा, मधुसूदन पटैल, रामकुमार कौरव, गोविंद ताम्रकार, राजेश कसेरा, धीरज जसाठी, बुलंद कुशवाहा तथा अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा संबंधित छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें