Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

दरबार की परम्पराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया

शासकीय विद्यालयों का किया निरीक्षण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

लाड़ो मोदन मंदिर,बांके बिहारी मंदिर में श्री राधाकृष्ण का विशेष श्रृंगार करके झूला में विराजमान कर पूजा अर्चना हो रही

कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा आने वाले त्यौहारों की दी गयी

झपटे हुये 1 आईफोन, 5 मोबाईल, चुराये हुये 2 ई रिक्शा, 1 एक्सिस एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोटर सायकिल जप्त

: गाडरवारा,छात्रावास का निरीक्षण कर दिये निर्देश 

Aditi News Team

Sun, Sep 18, 2022
छात्रावास का निरीक्षण कर दिये निर्देश गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय मंडपम स्थित बालक छात्रावास में बी टी आई गाडरवारा के निवासरत छात्रों एवं छात्रावास की व्यवस्थाओ का निरीक्षण प्राचार्य जयमोहन शर्मा ,मलखान मेहरा उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं मनमोहन शर्मा द्धारा किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रों से उनके अध्ययन एवं छात्रावास की व्यवस्थाओ के संबंध में आवश्यक जानकारी ली गई। इस दौरान छात्रों की तिमाही परीक्षा के मद्देनजर मलखान मेहरा,मनमोहन शर्मा द्धारा छात्रों को आवश्यक टिप्स दिए गए एवं छात्रों से उनके स्वल्पाहार भोजन की जानकारी ली गई जिस पर छात्रों ने संतोषप्रद जवाब दिए । निरीक्षण के दौरान छात्रावास के 3 पंखे खराब मिलने पर छात्रावास अधीक्षक हरगोविंद मेहरा को निर्देशित किया गया कि पंखा तत्काल ठीक करावें। छात्रावास में रात्रि 8 बजे शिक्षको एवं प्राचार्य को पाकर छात्र प्रसन्न हुए एवं लगन से अध्ययन करने का संकल्प लिया।

Tags :

जरूरी खबरें