Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: गाडरवारा,किसानों ने शांतिदूत चौराहा पर एकत्रित होकर मांगो के समर्थन में नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौपा

Aditi News Team

Sun, Jul 31, 2022
मध्यप्रदेश किसान सभा एवं सँयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आज मोर्चे की लंबित मांगो के अलावा स्थानीय मांगो को लेकर नरसिहपुर जिले के गाडरवारा शांतिदूत चौराहे पर किसानों ने नारेबाजी करते हुए मौजूद पुलिस अधिकारी एस आई संतोष ठाकुर को राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय मांग सौपा 1-किसानों को लाभकारी दाम दो एवं एम एस पी गारंटी कानून बनाओ। 2-बिजली बिल2020 बापिस लो। 3-लखीमपुर खीरी के मुख्य आरोपी ग्रह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करो।अग्निपथ योजना रद्द करो। इनके अलावा स्थानीय समस्याओं हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नाम ज्ञापन सौपा, जिसमें मुख्य मांगे इस प्रकार थी। 1-जले फुके ट्रांसफार्मर बगैर भरस्टाचार किये तत्काल बदले जावें 2-किसानों को शेड्यूल अनुसार 8 घण्टे बिजली प्रदाय की जावे। 3-जिले में यूरिया खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाकर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाय। 4-किसानों की6किवंटल पर एकड़ मूंग की खरीदी की जावे एवं बिक्री कर चुके किसानों को भावन्तर राशि2200रु प्रति किवंटल भुगतान किया जावे। 5-एन टी पी सी द्वारा क्षेत्र में25 प्रतिशत बिजली योजनानुसार प्रदाय की जावे। 6- गाडरवारा जमाडा से बारहा रॉड का कार्य तत्काल शुरू किया जावे 7-ग्राम झांझनखेड़ा से घुटनगो,पचामा, अमांडा, बारछी होते हुए रहमा मेन रोड तक रोड निर्माण कराया जाय। किसानों ने शांतिदूत चौराहा गाडरवारा पर एकत्रित होकर मांगो के समर्थन में नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौपकर समापन किया।

Tags :

जरूरी खबरें