Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों के जरिए चल रहे ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का पर्दाफाश

37 दिन के धरने और तालाबंदी के बाद बदले जनपद पंचायत के सीईओ,

गाडरवारा विधानसभा को 10 करोड़ की छह सड़कों की सौगात

मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों का विक्रय रोकने आकस्मिक जांच की कार्यवाही जारी

दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, मोबाइल मेडिकल यूनिट में आयुष उपचार भी शुरू

: गाडरवारा,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डमरू घाटी में हुआ आयोजन ,उपसचिव एवं एसडीएम सहित समस्त विभागो के कर्मचारी हुए शामिल 

Aditi News Team

Tue, Jun 21, 2022
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डमरू घाटी में हुआ आयोजन ,उपसचिव एवं एसडीएम सहित समस्त विभागो के कर्मचारी हुए शामिल  गाडरवारा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 21 जून को 8 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन शिवधाम डमरू घाटी परिसर में आयुष विभाग के उपसचिव नागार्जुन बी गौड़ा एवं एसडीएम सृष्टि देशमुख गौड़ा सहित समस्त विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया। विदित हो कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "मानवता के लिए योग" रखी गई थी । सुबह से शुरू विशेष योग सत्र में सभी ने सामूहिक सूर्य नमस्कार , विभिन्न प्राणायाम, योगासन किए। इस अवसर पर एसडीएम सृष्टि देशमुख गौड़ा, डॉ विजय ठगेले एवं उमा ठाकुर से विभिन्न योगासनों की जानकारी दी। इस अवसर पर नागार्जुन बी गौड़ा ने कहा कि शरीर को निरोगी बनाये रखने के लिए सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिए। एसडीएम सृष्टि देशमुख गौड़ा ने कहा कि व्यस्तता से परिपूर्ण जीवन मे हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमे विभिन्न प्राणायाम करना चाहिए एवं दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम के अंत मे नपा सीएमओ जयश्री चौहान ने सभी का उपस्थिति के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Tags :

जरूरी खबरें