Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: गाडरवारा,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति का किया सम्मान दी गई कानूनी जानकारी

Aditi News Team

Mon, Mar 8, 2021

गाडरवारा / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन माननीय म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदया , श्रीमति आशा गोधा , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा में दोपहर 02:00 बजे ग्राम पंचायत कठौतिया तहसील गाडरवारा में अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा किया गया । उक्त विधिक साक्षरता शिविर में महिला एवं बालिकाओं के अधिकारों के संबंध में जागरूक किया गया एवं महिलाओं को दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा एवं भरण पोषण संबंधी कानूनी एवं महिला से संबंधित सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई । उक्त शिविर में सरपंच श्री शारद सिंह पटैल , श्री मनीराम कौरव जी 0 आर 0 एस 0 . एव आगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमति अनीता साहू , श्रीमति तुलसी विश्वकर्मा , श्रीमति ममता मेहरा , एवं आशा कार्यकर्ता श्रीमति भारती कुशवाहा , श्रीमति राखी मेहरा एवं पी ० एल ० व्ही 0 श्री रामकृष्ण राजपूत , श्री नितिन राजपूत , एवं अन्य की उपस्थिति रही एवं सहयोग प्रदान किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें