Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

गोमाता की मृत्यु को लेकर अभिषेक तिवारी ने बरमान चौकी में आवेदन दिया

: गाडरवाड़ा, ई इन टी चिकिसक की नियुक्ति करने के संदर्भ समिति ने दिया ज्ञापन।

Aditi News Team

Wed, Mar 15, 2023
ई इन टी चिकिसक की नियुक्ति करने के संदर्भ समिति ने दिया ज्ञापन। गाडरवाड़ा। शासकीय सिविल अस्पताल गाडरवाड़ा में ई इन टी चिकिसक की कमी को देखते हुए समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति समिति संस्थापक आशीष राय ने अनुविभागीय राजस्व अधिकारी के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री मध्यप्रदेश शासन, जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमे विषयगत लेख किया कि जिला नरसिंहपुर की तहसील गाडरवारा बहुत ही विकसित तहसीलों में से एक मानी जाती है। इसके समीप आसपास एरिया में कई दर्जनों ग्राम आते है। साथ ही इस तहसील की शासकीय सिविल अस्पताल में प्रतिदिन करीब 10=20 मरीज गले,नाक,कान से जुड़े मरीज आते है। लेकिन बाबजूद इसके यहां ई इन टी चिकिसक का ना होना महत्वपूर्ण एवम अतिअवशक्ता की श्रेणी में महसूस किया जा रहा है। जबकि ई इन टी चिकिसक डा उपेन्द्र सिंगाई को पास के 15 किलोमीटर ग्राम बोहानी में विगत वर्षों से नियुक्त किया गया है। और गाडरवाड़ा से गले, नाक, कान के गरीब एवम् असहाय मरीजों को बोहानी मैं जांच कराने में अत्यधिक तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। अत महोदय जी आपसे निवेदन है। कि ई इन टी चिकिसक डा उपेन्द्र सिगाई या कोई भी ई इन टी चिकिसक की गाडरवाड़ा सिविल अस्पताल में तत्काल प्रभाव से अत्यधिक महती आवश्कता को देखते हुए ड्यूटी लगाने की कृपा करें। जिसकी प्रतिलिपि मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी जिला नरसिंहपुर, शासकीय चिकित्सालाय प्रभारी को भी प्रेषित की गई।

Tags :

जरूरी खबरें