Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: खिरकिया क्षेत्र के किसानों को नहर की बड़ी सौगात : असिंचित भूमि को सिंचित करने के लिए नहर का किया भूमि पूजन

Aditi News Team

Tue, Mar 30, 2021

खिरकिया। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कमल पटेल द्वारा खिरकिया विकासखंड के ग्राम मुहाल कला में किसानों की असिंचित भूमि को सिंचित करने के लिए नहर का भूमि पूजन किया गया। इस नहर से ग्राम छीपाबड़, मुहालकलां,  पीपल्याभारत, कुड़ावा, नीमसराय  के सैकड़ों किसानों की लगभग 2500 एकड़ जमीन सिंचित होगी।  इस दौरान मंत्री श्री पटेल ने कहा कि हरदा जिले को शत प्रतिशत सिंचित कराना उनका लक्ष्य है। इसके लिये वे जिले के प्रत्येक किसान को उनकी असिंचित भूमि  को सिंचित करने  के लिए सिंचाई के संसाधन उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास करते रहेंगे एवं किसानों की आमदनी को दुगनी करेंगे।
    इस दौरान कलेक्टर संजय गुप्ता, जल संसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री एसके सक्सेना सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें