Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: कलेक्टर ने किया आधार लिंकिंग एवं डीबीटी इनेबल्ड कार्य का अवलोकन

Aditi News Team

Sat, Jun 3, 2023
कलेक्टर ने किया आधार लिंकिंग एवं डीबीटी इनेबल्ड कार्य का अवलोकन नरसिंहपुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर पात्र शेष महिलायें जिनके बैंक खाते आधार से लिंक तथा डीबीटी इनेबल्ड नहीं हैं, उनका अवलोकन किया। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत धुबघट- गौंड़ी, कोदरासकलां, डुंगरिया, गोंगावरी, सिलवानी एवं खापा शेढ़ में महिलाओं और ग्रामवासियों से रूबरू चर्चा की। सुश्री बाफना ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति, स्थानीय मूलभूत आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली। महिलाओं से चर्चा के दौरान कहा कि खातों में आने वाली राशि का उपयोग बच्चों के पोषण आहार, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं परिवार की जरूरतों पर करें। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए शेष किसानों के खातों में ई- केवायसी का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश तहसीलदार को दिये। ग्राम पंचायत धुबघट में युवाओं द्वारा खेल मैदान की बात कही गई। कलेक्टर ने खेल मैदान तैयार करने के लिए तहसीलदार को अतिक्रमण हटवाने के लिए निर्देशित किया। ग्राम पंचायत गोंगावरी में बताया गया कि 86 बैंक खातों में डीबीटी व आधार लिंकिंग नहीं हुई है। डीबीटी के असंतोषजनक कार्य पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद श्री पुरूषोत्तम राजौरिया को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। साथ ही परिसर में सघन पौधरोपण करने कहा। उन्होंने ग्रामवासियों से चर्चा कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने तहसीलदार एवं सीईओ जनपद को यहां ग्राम चौपाल का आयोजन कर समस्याओं का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। ग्राम पंचायत कोदरासकलां में शेष 72 पात्र महिलाओं में से 27 के बैंक खाते आज खोले गये हैं। उक्त कार्य को संबंधित बैंक प्रतिनिधियों के माध्यम से पूर्ण करवाने के निर्देश दिये।

Tags :

जरूरी खबरें