Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

: कलाम की जयंती से होगी विद्यार्थी दिवस मनाने की शुरुआत,पाली की प्राथमिक शाला में होंगे विविध आयोजन 

Aditi News Team

Fri, Oct 14, 2022
कलाम की जयंती से होगी विद्यार्थी दिवस मनाने की शुरुआत पाली की प्राथमिक शाला में होंगे विविध आयोजन गाडरवारा। क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पाली (खैरी) की शासकीय प्राथमिक शाला में आज 15 अक्टूबर को देश के पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम जी की जयंती मनाई जाएगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए शाला के प्रधानपाठक सिराज अहमद सिद्दिकी ने बताया कि शाला की बालसभा में इसी दिन से विद्यार्थी दिवस मनाने की भी शुरुआत की जाएगी । कार्यक्रम में बच्चों को बैग एवं जूते प्रदान किए जाएंगे एवं उन्हें विशेष भोज दिया जाएगा। मप्र में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में शुरू हो रही है इस जानकारी से भी कार्यक्रम के अतिथि जिला पंचायत सदस्य डॉ योगेश कौरव द्वारा छात्र छात्राओं को अवगत कराया जाएगा। संस्था के शिक्षक ब्रजेश श्रीवास ने उपस्थिति की अपील की है

Tags :

जरूरी खबरें