Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: कर्मायणी जनकल्याण समिति द्वारा निःशुल्क संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

Aditi News Team

Sun, Jun 11, 2023
कर्मायणी जनकल्याण समिति द्वारा निःशुल्क संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न दिनाँक। शनिवार, को कर्मायणी जनकल्याण समिति द्वारा। 103, सिग्नेचर 360 त्रिभुवन विहार, कटारा हिल्स, भोपाल में निःशुल्क संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न हुई। उक्त कार्यशाला में 35 महिला, पुरूष व बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला का प्रारंभ माँ सरस्वती के पूजन अर्चन से हुआ। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता व प्रशिक्षक आकाशवाणी व दूरदर्शन की मुख्य कलाकार जयश्री सवागुंजी थीं। उनका स्वागत कर्मायणी की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति साहू, सचिव डॉ.भानू साहू, कोषाध्यक्ष श्रीमती नीलम साहू, संयुक्त सचिव श्रीमती नीता साहू , जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती वंदना हिंगवासिया, कार्यकारिणी सदस्य कविता गीद सहित उक्त कार्यक्रम में कर्मायणी के सलाहकारगण के रूप में पधारे राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के मुख्य राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री किशोर कुमार साहू, प्रदेश अपर महामंत्री श्री मुकेश साहू, प्रदेश प्रचार सचिव संतोष राज साहू सहित प्रदीप साहू,और इसके साथ ही राकेश साहू, विजय सवागुंजी, आरुष गुर्जर, देवांश आर्य, आदर्श बछलिया, अक्षत राम श्रीवास्तव, अर्जुन पटेल, ध्रुव नागर, आकाश शर्मा, आदित्य साहू तथा गायत्री साहू, शिल्पा श्रीवास्तव, वैशाली रावत, ऋचा आर्य, रेखा बछलिया, अनुष्का श्रीवास्तव, सोनवी साहू, आर्चिसा ठाकुर, एकता पटेल, प्रिया, अदिति सिंह, मुस्कान सिंह, रागिनी सिंह ठाकुर, सहित अनेक स्त्री, पुरूष व बच्चों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। आकाशवाणी व दूरदर्शन की मुख्य कलाकार जयश्री सवागुंजी ने गीत संगीत क्या है, उनका मानव जीवन में महत्व, उनके द्वारा विभिन्न रोगों में लाभ, स्वास्थ्य पर गीत-संगीत का प्रभाव आदि पर व्याख्यान दिया तथा मधुर गीत भी सुनाए साथ ही संगीत की विभिन्न शैलियों, रागों, अलंकारों, लय, ताल, सुर आदि से सबका परिचय कराया। साथ ही संगीत शिक्षक श्री आकाश जी ने भी संगीत की बारीकियों को बताया। अध्यक्ष ने बताया कि संस्था का उद्देश्य महिला व बालविकास, ग्रामीण विकास, व नामानुसार विभिन्न प्रकार से जनकल्याण के कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भी यही है नई पीढ़ी जो मोबाइल फोन में व्यस्त है उसे भारतीय सभ्यता व संस्कृति से जोड़कर रखा जाए। भारतीय शास्त्रीय संगीत को समर्पित इस कार्यशाला से निश्चित रूप से सभी इस दिशा में प्रेरित होकर इसका लाभ उठाएंगे।

Tags :

जरूरी खबरें