Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

: करेली एवं नरसिंहपुर में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये विशेष कैंप का आयोजन

Aditi News Team

Wed, Aug 11, 2021

नरसिंहपुर । आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिये नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर एवं करेली में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 2011 की सर्वे सूची के अनुसार पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे। पात्र व्यक्तियों से आयुष्मान कार्ड बनवाने का आग्रह किया गया है।

         विशेष कैंप का आयोजन नगर पालिका परिषद करेली के अंतर्गत अम्बेडकर वार्ड, शास्त्री वार्ड एवं महात्मा गांधी वार्ड के लिये मंगल भवन में 12 अगस्त को, नरसिंह वार्ड, महेंद्र वार्ड एवं महादेव वार्ड के लिये कृष्णा मैरिज गार्डन में 12 अगस्त को, सुभाष वार्ड एवं जयप्रकाश वार्ड के लिये अग्रवाल मैरिज गार्डन में 13 एवं 14 अगस्त को, हनुमान वार्ड के लिये महाराणा प्रताप स्कूल में 13 एवं 14 अगस्त को, निरंजन वार्ड, राजेन्द्र वार्ड एवं राधावल्लभ वार्ड के लिये गांधी भवन में 16 से 18 अगस्त तक और लक्ष्मीनारायण वार्ड, राम वार्ड एवं गनेश वार्ड के लिये नगर पालिका शाला नंबर एक में 16 से 18 अगस्त तक होगा। पात्र व्यक्तियों की सूची नगर पालिका करेली और कैंप स्थल में देखने हेतु उपलब्ध रहेगी।

Tags :

जरूरी खबरें