Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: करेली,बैंक आफ बड़ौदा के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार को सम्मानित किया

Aditi News Team

Thu, Jul 13, 2023
रिपोर्टर,भागीरथ तिवारी- करेली बैंक आफ बड़ौदा के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार को सम्मानित किया करेली।स्वंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बाला प्रसाद यादव नौजवान जी की धर्म पत्नी श्री मति श्यामा बाई यादव जी को बैक ऑफ बड़ौदा के द्वारा मिलने बाली एक मात्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पेंशन मिलने को लेकर आजादी के 75 अमृत महोत्सव को लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेनानी क्रांतिवीर ठाकुर निरंजन सिंह की कर्मभूमि ग्राम मडेसुर में पहुंचकर बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक मैनेजर अंकित कुमार सोनी, असिस्टेंट बैंक मैनेजर दीपक वर्मा, आजाद ममार आशीष कुमार साहू ने स्वर्गीय बाला प्रसाद यादव जी के छायाचित्र पर तिलक लगाकर माला पहना कर दीप प्रज्वलित करने के पश्चात श्रीमती श्यामा बाई यादव उम्र 92 बर्ष का साल श्रीफल माला पहना कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके परिवार से चर्चा करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बाला प्रसाद जी यादव के द्वारा आंदोलन के दौरान किए गए कार्यों लेकर विस्तृत जानकारी एकत्रित की और कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान के कार्यों को लेकर हम सब बहुत कृतज्ञ है l इस अवसर पर पत्रकार भागीरथ तिवारी के साथ साथ परिवार के पुत्र सेवानिवृत्त ए व्ही एफ ओ यशवंत यादव ,मानसिंह यादव प्रताप यादव ,लोकेश यादब आदि उपस्थित रहे l यादव परिवार ने बैंक आफ बड़ौदा के प्रति धन्यवाद दिया l

Tags :

जरूरी खबरें