Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: कटंगी शिविर में 21 दिव्यांगों का बैटरी चलित मोटराइ्रज्ड ट्रायसिकल के लिए हुआ चिन्हांकन

Aditi News Team

Wed, Mar 3, 2021

कटंगी। 80 प्रतिशत से अधिक अस्थिबाधित दिव्यांगजनो बैटरी चलित मोट्राइज्ड ट्राईसायकल प्रदान करने के लिए उनका चिन्हांकन करने 03 मार्च को जनपद पंचायत कटंगी में शिविर का आयोजन किया गया। कटंगी, तिरोड़ी एवं खैरलांजी क्षेत्र के हितग्राही इस शिविर में उपस्थित हुए थे। इस शिविर में विशेषज्ञ मेडिकल टीम द्वारा 21 दिव्यांगों का बैटरी चलित मोटराईज्ड ट्रायसिकल के लिए चिन्हांकन किया गया है। डिप्टी कलेक्टर एवं उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती आयुषी जैन ने बताया कि एल्मिकों एवं जिला प्रशासन की ओर से 80 प्रतिशत से अधिक अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को 40 हजार रुपये की बैटरी चलित मोटराईज्ड ट्रायसिकल नि:शुल्क प्रदान की जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें