Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

: ऑपरेशन मुस्कान" माता-पिता से बिछड़े 4 वर्षिय बालक के परिजनों के सम्बंध में पतासाजी करते हुये बघराजी चौकी पुलिस ने माता पिता के सुपुर्द किया

Aditi News Team

Sat, Apr 22, 2023
"ऑपरेशन मुस्कान" माता-पिता से बिछड़े 4 वर्षिय बालक के परिजनों के सम्बंध में पतासाजी करते हुये बघराजी चौकी पुलिस ने माता पिता के सुपुर्द किया   थाना प्रभारी कुण्डम श्री प्रताप सिंह मरकाम ने बताया कि चौकी बघराजी में सूचना मिली कि इंडियन आयल पैट्रोलपंप के पास एक बच्चा लावारिस हालत में रोते हुये घूम रहा है। सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी बघराजी उप निरीक्षक आरती मण्डलोई पहुंची एवं रोेते हुये बच्चे को शांत करवाते हुये नाम पता पूछने पर बालक ने अपना नाम अंशुल बताया कितु माता पिता का नाम एवं पत नहीं बता पा रहा था। बघराजी पुलिस चौकी स्टाफ के द्वारा बघराजी की कालोनियों में बच्चे को ले जाकर तथा बच्चे की फोटो दिखाकर पूछताछ की गयी, लगभग 2 घंटे बाद तलाश करते हुये बच्चे को बच्चे के पिता इमरतलाल के सुपुर्द किया गया। बच्चे के पिता इमरतलाल ने बताया कि बेटा अंशुल उम्र 4 वर्ष घर के बाहर खेलते-खेलते रास्ता भटक कर कहीं चला गया था। माता-पिता से बिछडे हुये बच्चे को परिजनों से मिलाने में चौकी प्रभारी बघराजी उप निरीक्षक आरती मण्डलोई, सहायक उप निरीक्षक इंद्रकुमार विश्वकर्मा, सहायक उप निरीक्षक चोखेलाल, आरक्षक ज्ञान प्रताप पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें