Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

ट्रेन के माध्यम से गोटेगांव लाई गई 14 पेटी देशी मसाला एवं प्लेन अवैध शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के बालक-बालिका छात्रावासों में 25-25 सीटों की वृद्धि

बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं ने की शिकायत

जनप्रतिनिधियों एवं एसडीएम ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मूंग समस्या को लेकर एस डी एम को ज्ञापन,उग्रआंदोलन की चेतावनी

: ऑगनवाडी केंद्र हनुमान वार्ड में को बरिष्ट नागरिक के अधिकारों की दी जानकारी 

Aditi News Team

Fri, May 13, 2022
गाडरवारा।भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और राज्य शासन के सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के माध्यम से हेल्पेज इंडिया द्वारा देश में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एल्डर लाईन 14567 का संचालन किया जा रहा है। शुक्रवार को गाडरवारा तहसील हनुमान वार्ड में विभाग के फील्ड रिस्पांस ऑफीसर (एफआरओ) मोहन बर्मन एवम , अमन सद्भवना समिति के कमलेश रजक , पर्वेक्षक मंजू ठाकुर के माध्यम से बारिष्टजनो को विभागीय योजनाओं के बारे में बताया । उन्होंने कहा यह हेल्पलाईन सप्ताह के सातों दिन सुबह 8 से रात 8 बजे के बीच कार्य करती हैं। एल्डर लाईन 14567 के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता, निदान व इलाज, आश्रय/वृध्दाश्रम, वरिष्ठ जन सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र, चश्मा आदि और सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, कला, मनोरंजन में सहयोग से संबंधित जानकारी दी जाती है। साथ ही माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007, व्यक्तिगत और पारिवारिक दुर्व्यवहार, संपत्ति, पड़ोसी, संबंधी विवाद एवं समाधान, वृद्ध पेंशन और अन्य विभागीय पेंशन और सरकारी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाता है। वरिष्ठ नागरिक इस हेल्पलाईन का लाभ ले सकते हैं। साथ ही दिव्यांग जानो के अधिकारों को लेकर बताया गया जिसमें सरकार की योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गयी ।

Tags :

जरूरी खबरें