Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: उमरिया, पुलिस अधीक्षक ने आवेदको को दिया दीपावली का तोहफा,करीब 10 लाख कीमत के 83 गुम मोबाइल आवेदको को लौटाये गये

Aditi News Team

Sat, Oct 22, 2022
पुलिस अधीक्षक उमरिया ने आवेदको को दिया दीपावली का तोहफा,करीब 10 लाख कीमत के 83 गुम मोबाइल आवेदको को लौटाये गये उमरिया। मोबाइल फोन वर्तमान में लोगो के जीवन की बहुउपयोगी वस्तु हो गई है ऐसे में जब किसी का मोबाइल गुम होता है तो उसे विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है । ऐसे में आवेदको की समस्या के निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री प्रमोद कुमार सिन्हा नें एक प्रकोष्ठ पृथक से बना रखा है, जो गुम मोबाइलो को ढूँढने मे लगातार कार्य करता है । इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक नें आवेदको को दीपावली एवं धनतेरस का तोहफा देते हुये कुल 83 नग मोबाइल (कीमती लगभग 10 लाख रूपये) प्रदेश एवं जिले के भिन्न-भिन्न स्थानो से प्रकोष्ठ के माध्यम से दस्तयाब कराकर आज दिनांक 22.10.2022 को आवेदको को वापिस लौटाये ,आवेदको के चहरे पर खुशी का भाव था जिन्होने पुलिस को इसके लिये धन्यवाद भी ज्ञापित किया । उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देशन में सायबर सेल से प्र.आर. राजेश सौंधिया एवं आर. संदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Tags :

जरूरी खबरें