Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: उमरिया,प्रदेश सरकार की घोषणा पर हुआ अमल - "खुशियों की दास्तां"प्रधान आरक्षक बनाये गये कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक

Aditi News Team

Wed, Mar 3, 2021

उमरिया। प्रदेश सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा मप्र पुलिस के कर्मचारियों के हित में लिए गए निर्णय को  पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन में 40 प्रधान आरक्षकों को रिक्त सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यवाहक प्रभार देने की कार्यवाही संपन्न की गई। इन कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षकों में से 36 सहायक उप निरीक्षक जिला पुलिस बल उमरिया में एवं 04 सहायक उप निरीक्षक जोन के अन्य जिले में स्थानांतरित किये गये है।
   पुलिस नियंत्रण कक्ष उमरिया में पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक शहडोल रेंज शहडोल के माध्यम से जारी की गई योग्यता सूची के आधार पर 40 प्रधान आरक्षकों को रिक्त सहायक उप निरीक्षक के पद का कार्यवाहक प्रभार (उच्च पद पर कार्य करने का अधिकार) देने की कार्यवाही संपन्न हुई।
   कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक का कार्यवाहक पदभार ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेखा धर्मेन्द्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस उमरिया  के.के. पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक अजाक भारती जाट, रक्षित निरीक्षक रेखा सिंह, निरीक्षक एम.एल. वर्मा, निरीक्षक  राकेश उईके एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें।

Tags :

जरूरी खबरें