Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

: उप्र.के बलिया में 40 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, 4 की मौत कई लापता, 6 को बाहर निकाला

Aditi News Team

Mon, May 22, 2023
उत्तर प्रदेश: बलिया में सोमवार सुबह गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। 20 से 25 लोगों के लापता होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि नाव पर लगभग 40 लोग  लोग सवार थे। https://youtu.be/mfVHVFxydqY सभी मुंडन संस्कार के बाद गंगा पार पूजन करने जा रहे थे। घाट पर मौजूद नाविकों ने 6 लोगों को नदी से बाहर निकाला है। सभी को अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन के साथ स्थानीय लोग बचाव में जुटे हुए हैं। हादसा फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर घाट पर हुआ है। बताया जा रहा है कि ओहार परंपरा के तहत ये लोग नाव से गंगा पार जा रहे थे, जबकि वहां पीपा पुल भी बना था। इस समय SDRF और NDRF की टीमें बचाव में लगी हुई हैं। घटनास्थल पर DM रवींद्र कुमार, SP राजकरन नैय्यर सहित कई आलाधिकारी मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। DM ने बताया कि एक ही नाव पर 5 परिवार के लोग शामिल थे। सभी परिवार गंगा के उस पार जा रहा था, तभी बीच नदी में ही हादसा हो गया। नाव पलटने के मुख्य कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। जानकारी की जा रही है। अब तक शवों की पहचान तक नहीं हो सकी है।

Tags :

जरूरी खबरें