Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: इफको एमसी के सहयोग से हेल्प एज इंडिया द्वारा एक मल्टीस्पेशलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन ग्राम बगडी ब्लॉक नाल्छा, जिला धार में किया

Aditi News Team

Sun, Mar 5, 2023
धार। आज दिनांक 5 मार्च 2023 को इफको एमसी के सहयोग से हेल्प एज इंडिया द्वारा एक मल्टीस्पेशलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन ग्राम बगडी ब्लॉक नाल्छा, जिला धार में किया गया। हेल्थ कैंप में चार विशेषज्ञ डॉक्टर क्रमशः डॉ राजेंद्र ठाकुर (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर शरद मिश्रा (फिजीशियन), डॉक्टर अजय पाटीदार (ईएनटी) एवं डॉक्टर राजेंद्र अग्लेच (गायनेकोलॉजिस्ट) उपस्थित थे । कैंप में निशुल्क इलाज के अलावा निशुल्क पैथोलॉजी सर्विसेज एवं निशुल्क दवाई वितरण भी किया गया । कैंप में 14 स्टिक एवं 4 वाकर भी निशुल्क प्रदान किए गए। कैंप में मुख्य रूप से डॉक्टर गजेंद्र डावर (BMO) का विशेष सहयोग रहा। कैंप में इफको एम सी के अधिकारी एवं डिस्ट्रिब्टर श्री मनोज शर्मा, हेल्प एज इंडिया के टीम लीडर विवेक यादव, फील्ड ऑफिसर श्री दीपेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे। कैंप में 306 ग्राम वासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें