Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: इंदौर,छात्रवृत्ति की मांग को लेकर हजारों की संख्या में ब्राह्मण सड़क पर उतरे,समाज के डॉक्टर-इंजीनियर वकील-उद्योगपति विशेष रूप से शामिल

Aditi News Team

Sun, Jul 9, 2023
छात्रवृत्ति की मांग को लेकर हजारों की संख्या में ब्राह्मण सड़क पर उतरे,समाज के डॉक्टर-इंजीनियर वकील-उद्योगपति विशेष रूप से शामिल समाज के कमजोर वर्ग के लिए सक्षम वर्ग लड़ रहा लड़ाई,सर्व ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा आज सुबह बड़ा गणपति से एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया। आर्थिक रूप से कमजोर गरीब ब्राह्मण विद्यार्थियों को सरकार से छात्रवृत्ति दिलाने की मांग को लेकर अधिकार रैली का आयोजन किया गया । रैली का नेतृत्व समाज से छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले 74 बच्चे ने किया जिन्होंने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में प्रथम और मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। सभी बच्चों को साफा पहनाकर ओपन ट्राले पर बैठाया गया। रैली में विशेष रुप से विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील जी ओझा (कोलकाता), सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सत्यनारायणजी सत्तन विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्यामजी शर्मा शमिल थे। विकास अवस्थी ने बताया कि युवा परिषद के प्रस्ताव पर सुशीलजी ओझा ने कहाँ कि मध्यप्रदेश जैसे ही राजस्थान में भी ब्राह्मण छात्रवृत्ति आंदोलन चलाया जाएगा। रैली में महिलाएं-बच्चे डॉक्टर इंजीनियर वकील और उद्योगपति सहित हजारों समाजजन शामिल थे।

Tags :

जरूरी खबरें