Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: ‘‘आपरेशन मुस्कान’’ के तहत नरसिंहपुर पुलिस की सफलता, चौकी सालीचौका, थाना गाडरवारा अंतर्गत 16 वर्षीय अपृहता को दस्तयाव कर अपहरणकर्ता को किया गया गिरफ्तार।

Aditi News Team

Sat, Jun 24, 2023
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ‘‘आपरेशन मुस्कान’’ के तहत नरसिंहपुर पुलिस की सफलता, चौकी सालीचौका, थाना गाडरवारा अंतर्गत 16 वर्षीय अपृहता को दस्तयाव कर अपहरणकर्ता को किया गया गिरफ्तार। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिला अंतर्गत अपहृत नाबालिग बालिकाओं के प्रकरण में पतासाजी कर दस्तयाव करने हेतु आपरेशन मुस्कान चलाया जाकर जिला अंर्तगत अपहरण के प्रकरणों में कार्यवाही हेतु विशेष टीमों का गठन किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। ➡प्रार्थी द्वारा चौकी सालीचौका, थाना गाडरवारा में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी कि उसकी 16 वर्षीय बहन बिना बताए कही चली गयी है। आसपास एवं अन्य रिश्तेदारों के यहां बहुत तलाश करने पर भी उसका कोई पता नही चला है। प्रार्थी द्वारा आशंका व्यक्त की गयी कि उसकी 16 वर्षीय बहन को संभवतः कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट तत्काल कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 549/2023 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। ➡*अपृहता को दस्तयाव कर अपहरणकर्ता को किया गया गिरफ्तार :-* नाबालिग बालिका की तलाश हेतु गठित की गयी टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर पतासाजी उपरान्त जानकारी प्राप्त करने हेतु तकनीकी माध्यमों से जानकारी प्राप्त की गयी एवं क्षेत्रीय मुखबिरों को सक्रीय किया गया जिसके परिणाम स्वरूप सूचना प्राप्त हुयी कि उक्त अपृहता वर्तमान में ग्राम नयागांव थाना ठेमी में है। पुलिस टीम द्वारा ग्राम नयागांव पहुंचकर गहनता से पतासाजी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप अपृहता को दिनांक 21/06/23 को दस्तयाव करने में सफलता प्राप्त हुयी। अपृहता के कथन लेख किये गये जिसने अपने कथनो मे ग्राम नयागांव, थाना ठैमी निवासी द्वारा उसे शादी का बोल कर अपने साथ ले जाना बताया जो प्रकरण मे धारा 366 ताहि का इजाफा कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय से वारंट जारी होने पर आरोपी को जेल निरूध्द किया गया। अपहर्त्ता बालिका को दिनांक 21/06/2023 को दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। ➡ *अपृहत नाबालिग बालिका की दस्तयावी मे इनकी रही मुख्य भूमिका :-* चौकी सालीचौका, थाना गाडरवारा अंतर्गत 16 वर्षीय नाबालिग अपहर्त्ता की तलाश/दस्तयाव में थाना प्रभारी, निरीक्षक राजपाल बघेल, चौकी प्रभारी सालीचौका उनि. अभिषेक पटैल, उनि. वर्षा धाकड, आरक्षक हरिशंकर पटवा, सायबर सेल कुमुद पाठक की मुख्य भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा उक्त सभी अधिकारी/कर्मचारियों को नगद पुरूष्कार से पुरष्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Tags :

जरूरी खबरें