Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

ग्वालियर में खाद्य लगभग 2,200 किलोग्राम का मावा पकड़ा गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रु है

कार्यक्रम का शुभारंभ हिम्मत सिंह चौहान, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण

: अशोकनगर,जनसुनवाई में कलेक्‍टर अभय वर्मा ने सुनी समस्‍याएं

Aditi News Team

Tue, Jan 5, 2021

अशोकनगर । कलेक्‍टर अभय वर्मा ने मंगलवार को जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आने वाले आवेदकों की समस्‍याओं एवं शिकायतों को समक्ष में सुना। आवेदकों द्वारा बताई गई शिकायतों एवं समस्‍याओं का निराकरण करने के निर्देश उपस्थित संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों ने  अपनी अपनी समस्‍याओं से अवगत कराया। जनसुनवाई में 94 आवेदन प्राप्‍त हुए। प्राप्‍त आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों को दिए।
    जनसुनवाई में ग्राम भोरा नई निवासी शिशुपाल जाटव द्वारा फसल बीमा की राशि दिलाए जाने संबंधी, ग्राम पाली निवासी रहीस सिंह यादव द्वारा 2019 फसल बीमा की राशि  दिलाये जाने,ग्राम रॉवसर निवासी फूलबाई कुशवाह द्वारा बीपीएल कार्ड बनवाये जाने,ईसागढ निवासी ख्‍यालीराम कुशवाह द्वारा पंप कनेक्‍शन जुडवाए जाने,ग्राम मूडरा बहादरा निवासी माखन सिंह यादव द्वारा 2018 की फसल बीमा की राशि दिलाए जाने अशोकनगर  निवासी रामप्रसाद साहू द्वारा बीपीएल कार्ड चालू कराए जाने,ग्राम फतेहबाद निवासी भूरी कुशवाह द्वारा रसोईया का वेतन दिलाए जाने,ग्राम बडेरा निवासी जयराम लोधी द्वारा जमीन पर जबरन कब्‍जा किए जाने,ग्राम मथनेर निवासी रामकली बाई द्वारा मृत्‍यु प्रमाण पत्र बनवाए जाने,अशोकनगर निवासी रीना शर्मा द्वारा पात्रता पर्ची बनवाए जाने,ग्राम बमनावर निवासी अशोक सिंह रघुवंशी द्वारा पानी की पाईप लाईन डलवाए जाने,ग्राम रूसल्‍ला निवासी रीना बाई अहिरवार द्वारा आहार अनुदान की 1000 राशि दिलाए जाने संबंधी आवेदन प्राप्‍त हुए। प्राप्‍त आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
    जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत बी.एस.जाटव सहित समस्‍त जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें