Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

ग्वालियर में खाद्य लगभग 2,200 किलोग्राम का मावा पकड़ा गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रु है

कार्यक्रम का शुभारंभ हिम्मत सिंह चौहान, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण

थाना गाडरवारा पुलिस टीम ने 02 आरोपीगण को किया गिरफ्तार, : 2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

Aditi News Team

Tue, Aug 11, 2026

ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

थाना गाडरवारा पुलिस टीम ने 02 आरोपीगण को किया गिरफ्तार,

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध “OPERATION EAGLE CLOW” चलाया जाकर कार्यवाहियाँ भी लगातार जारी है।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में थाना गाडरवारा पुलिस की टीम के द्वारा दिनांक 11/08/2026 को अवैध शराब का परिवहन करते हुए आरोपीगण के संयुक्त कब्जे से 106 पेटी मे 1272 बियर बोतल (825 लीटर) ,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक जप्त किये जाकर दोनों आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया।

नाम आरोपीगण :-

. देवी नायक पिता लक्ष्मण नायक उम्र 25 साल निवासी ग्राम साजडी थाना गौरहगंज जिला रायसेन (म.प्र.)

. योगेश पिता अजव सिंह नायक उम्र 21 साल निवासी ग्राम बरूखार थाना चिकलोद जिला रायसेन (म.प्र.)

जप्ती :-

· आरोपीगण के संयुक्त कब्जे से 106 पेटी में 1272 बियर बोतल (825 लीटर) ,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक जप्त किये हैं।

वैधानिक कार्यवाही :-

· दोनों आरोपीगण देवी नायक एवं योगेश नायक के विरूद्ध आबकारी एक्ट की संगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर दोनों आरोपीगण को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:-

· उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान के साथ उप निरीक्षक गजराज सिंह,सहायक उप निरीक्षक रमेश निवारे, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत,परमानंद चौधरी,वरिष्ठ आरक्षक रुपेन्द्र चौवे,महेन्द्र बावरिया,विश्वजीत ठाकुर,आरक्षक दिनेश पटेल, अक्षय श्रीवास्तव, दीपक कौरव,यश मेहरा, आदर्श पाठक, दीपक राय, देवेन्द्र सोनवंशी की विशेष भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर संदीप भूरिया

अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा ललित सिंह डागुर

जरूरी खबरें