Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

: अन्नोत्सव में मुफ्त राशन मिलने पर खुश हुये हितग्राही

Aditi News Team

Sat, Aug 7, 2021

नरसिंहपुर । प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत जिले में 432 उचित मूल्य की दुकानों पर अन्नोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान ज़िले के एक लाख लाख 86 हज़ार 424 पात्र परिवारों के 7 लाख 32 हज़ार 271  सदस्य लाभान्वित हुये। अन्नोत्सव कार्यक्रम के दौरान मुफ्त राशन मिलने पर हितग्राहियों ने खुशी जाहिर की और योजना की भरपूर सराहना की।

         तुलसी मानस भवन नरसिंहपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में नरसिंहपुर के कामथ वार्ड के अरशद खान, भगत सिंह वार्ड के अशोक चौधरी, ओंमकार चौधरी, राजीव वार्ड की कुसुम काछी, आजाद वार्ड की स्वाति चौधरी और अन्य हितग्राहियों को 10- 10 किलो के बैग में मुफ्त राशन प्रदान किया गया। राशन मिलने पर हितग्राहियों ने खुशी जाहिर की। हितग्राहियों ने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि कोरोना संक्रमण के संकट काल में केन्द्र और राज्य सरकार गरीब जनता का पूरा- पूरा ध्यान रखा। इसके लिए हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आभारी हैं।

Tags :

जरूरी खबरें