Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

श्री अरविंद घोष जी की 154वीं जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन

"साधनों का उपयोग करें,उपभोग और आसक्ति से बचें" निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज

: अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष विनोद कुशवाहा बने

Aditi News Team

Sat, Apr 8, 2023
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष विनोद कुशवाहा बने विगत दिवस अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की बैठक बड़ौर मैरिज गार्डन करेली जिला नरसिंहपुर में राष्टीय अध्यक्ष जेपी वर्मा की सहमति से महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री एंव प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण सिंह जी कुशवाहा जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई| बैठक सर्व समिति से अखिल भारतीय कुशवाहा नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष पद हेतु विनोद कुमार कुशवाहा मोंहद घोषित किया गया| साथ ही इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी में नेमीचंद कुशवाहा कामती खैरी को प्रदेश मंत्री, अरूण कुमार भदौरिया गाडरवारा एंव श्री विश्राम कुशवाहा कामती को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य और श्रवण कुमार कुशवाहा आंमगाव बड़ा को जबलपुर संभागीय उपाध्यक्ष घोषित किया गया | साथ ही प्रदेश अध्यक्ष जी ने जल्दी ही नवीन कार्यकारणी का गठन सबकी सहमति से जिला अध्यक्ष को बनाने के निर्देश दिये और उन्होंने समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है जो हमारा सम्मान करेगा कुशवाहा समाज उसका सम्मान करेगा | साथ ही सभी समाजिक बंधुओं ने अपनी अपनी बात समाज हित में रखी बैठक में इस मौके पर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रभात कुमार पटेल, महेश कुशवाहा,केदार कुशवाहा, ब्रजेन्द्र सिंह कुशवाहा, साईखेडा ओमप्रकाश कुशवाहा साईखेडा, मूरत सिंह कुशवाहा गाडरवारा, धांधू कुशवाहा, लछ्मी नारायण कुशवाहा करेली, आचार्य गोटीराम कुशवाहा, चंद्रपाल कुशवाहा, राजाराम पटेल, संतोष कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, पूरन लाल पटेल, राधेश्याम पटेल, सूरज पटेल, विनायक पटेल, पवन पटेल, रामकुमार पटेल वीरन कुशवाहा, डा.एच.एस. पटेल, पंकज पटेल, दीपक पटेल, प्रदीप कुशवाहा, अमित कुशवाहा, अनुज पटेल, धनीराम कुशवाहा, कैलाश पटेल, राकेश कुशवाहा, आदि जिले के सभी क्षेत्रों से स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री हरिशंकर कुशवाहा एंव आभार विनोद कुमार पटेल ने किया।

Tags :

जरूरी खबरें