Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: श्री गुरु जंयती पर्व आज 27 को बसुरिया,आमढाना में मनाया जायेगा कल 26 से ही शुरु है अनुष्ठान

Aditi News Team

Mon, Nov 27, 2023
श्री गुरु जंयती पर्व आज 27 को बसुरिया,आमढाना में मनाया जायेगा कल 26 से ही शुरु है अनुष्ठान पिछले वर्ष पूर्व कलेक्टर वेदप्रकाश शर्मा व अभिनेता मनोज जोशी ने की थी शिरकत सालीचौका हर साल की भांति इस वर्ष भी 27 नवंबर को श्री गुरु स्वामी सच्चदानंद जी की जयंती पर्व उनके परम शिष्य ब्रम्हलीन ब्रम्हचारी श्री मूलानंद जी के सूक्ष्म सानिध्य में उनके अनुयायियों के द्वारा मनाया जायेगा, यह जंयती पर्व प्रति वर्ष की भांति एक दिन पूर्व 26 नवंबर से  जय जय अलखनिरंजन  के उदघोष के साथ दोपहर आरंभ होगा और दूसरे दिन गुरु पूर्णिमा 27नवंबर को समापन होगा। यह जयंती पर्व नेतराम पड़हार कृषिफार्म बसुरिया मंडल व आमढांना आश्रम सालीचौका में मनाया जायेगा। उल्लेखनीय हैं कि गत वर्ष श्री गुरु जयंती पर्व पर नरसिंहपुर जिले के पूर्व कलेक्टर वेदप्रकाश शर्मा, व फिल्मजगत के अभिनेता मनोज जोशी ने शिरकत की थी।जबकि अवधेश चौकसे ने दोनों जयंती पर्व स्थान पर पज्य गुरुओं की पूजक चित्र भेंट किये थे आयोजकों ने सभी साधक भाईयों से एक दिन पूर्व यानि 26 नवंबर को सपरिवार पधारने का निवेदन किया है।

Tags :

जरूरी खबरें