Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

रीछई में "नमामि भारतम्" सामूहिक वन्दे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन किया गया

: सिहोरा,नगर होगा भाग्वामय,निकलेगी भव्य हनुमान जन्मोत्सव वाहन रैली

Aditi News Team

Sun, Mar 31, 2024
नगर होगा भाग्वामय,निकलेगी भव्य हनुमान जन्मोत्सव वाहन रैली सिहोरा। हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आयोजित हनुमान जन्मोत्सव बैठक संपन्न हुई, इस बैठक में बड़ी संख्या में नगर के सभी सनातनी उपस्थित हुए और साथ अपने अपने सुझाव से हिन्दू नव वर्ष, राम नवमी, हनुमान जन्मोत्सव के पूर्व नगर को भाग्वामय करने का सुझाव सभी ने एक स्वर में दिया, समिति ने भी सभी से 9 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या 8 अप्रैल को नगर के सभी प्रमुख चौराहों पर रात्रि 8 बजे एक साथ आतिशबाजी करने के साथ ही सभी एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित करेंगे, घरो में भगवा ध्वज लगे, घरों में दीप जले ऐसा आग्रह किया किया है विदित हो की नगर में 17 अप्रैल को राम नवमी को माताओं बहनों के द्वारा एक विशाल श्री राम वाहन यात्रा का आयोजन भी किया जा रहा है इस यात्रा में नगर की सभी माताओं बहनों को शामिल होने का निवेदन किया है साथ ही हनुमान जन्मोत्सव के पूर्व नगर के सभी 18 वार्डो से श्री राम धुन प्रभात फेरी निकालने का आग्रह किया है 23 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के दिन वाहन यात्रा सुबह 08:30 पर बाबाशाला से प्रारंभ होकर मझोली बायपास से बड़ी महाकाली होते हुए झंडा चौक से आजाद चौक,गौरी तिराहा से नया बस स्टैंड से वापस बाबा शाला से झंडा चौक, महावीर चौक, मैना कुआं, बाबा ताल, से खितोला तिराहा, फोर लेन,पहरेवा, अनाज मंडी, से राधा कृष्ण मंदिर, खितौला बाजार, से वन विभाग रोड, रेलवे क्रॉसिंग, से पान उमरिया रोड विंध्यवासिनी मंदिर से नरसिंह मंदिर, बरा मोहल्ला से वापस रेलवे क्रॉसिंग से खितौला बस स्टैंड से खितौला तिराहा से बाबा ताल होते हुए पुराना स्टैंड सिहोरा में भव्य भंडारे के साथ सम्पन्न होगी , इस यात्रा में शामिल होने के लिए समिति ने नगर और ग्रामीण के सभी हनुमान भक्तो से निवेदन किया है ।

Tags :

जरूरी खबरें