Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

प्रियंक कानून गो पत्रकार ऋतिक जैन के निवास पहुंचे जहां उनका आत्मीयम स्वागत किया गया

कार्यवाही के दौरान कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। • आरोपियों के कब्जे से सट्टा पट्टी एवं ₹27460 नगद राशि जप्त

थाना गाडरवारा पुलिस ने 7 चोरी की घटनाओं का एवं थाना सुआतला पुलिस ने 2 चोरी की घटनाओं का खुलासा किया

अजयगढ़ के नयापुरवा में बड़ा हादसा, 10 दिन से चल रही थी खुदाई, भुसभुसी मिट्टी ने ली जान।

करेली में विरोध में निकला मौन जुलूस ,संत सुरक्षा कानून बनाने की उठी मांग, सकल जैन समाज में भारी आक्रोश

: नरसिहपुर नगर में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाला गया भव्य जुलूस

Aditi News Team

Wed, Apr 24, 2024
रिपोर्टर संदीप राजपूत नरसिहपुर नगर में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाला गया भव्य जुलूस नरसिहपुर।: नरसिहपुर नगर में प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी नगर में श्री राम प्रभु हनुमान सेना वा मां शांति कृपा संगठन द्वारा हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सभी श्रद्धालु जन सुबह से ही श्रीराम तिराहा में पहुंचने लगे थे, सभी लोगो ने हनुमान जी की पूजा अर्चना कर हवन किया।हनुमान जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभु श्री राम हनुमान सेना, मां शांति कृपा संगठन द्वारा सुबह से ही भक्त जनों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, देर शाम समिति अध्यक्ष श्री नंदकिशोर ठाकुर के मार्गदर्शन में स्टेशन गंज से हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल जुलूस निकाला गया, स्टेशन से डीजे, बैंड, बाजा, झाकियो के साथ जुलूस प्रारंभ होकर मैन रोड होते हुए सुभाष पार्क पहुंचा, जुलूस का जगह जगह नगर की जनता द्वारा स्वागत किया गया, जुलूस में विभिन्न हिंदू संगठनों ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया, कल स्टेशन गंज से लेकर सुभाष पार्क तक पूरा नगर जय श्री राम, जय हनुमान के नारो से गूंजता रहा.. एक ही नाम.. एक ही नाम.. जय श्री राम.. जय श्रीराम। नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज महाराज जुलूस के पीछे अपनी टीम के साथ चलते नजर आए। श्री नीरज महाराज नगर पालिका अध्यक्ष के साथ एक आम व्यक्ति है, जो धर्म के काम में सदैव सबसे पहले समर्पित रहते है। कार्यक्रम के अंत में श्री नवाब ठाकुर, दीपक ठाकुर, संदीप ठाकुर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी धर्म प्रेमी जनता का आभार जताया।

Tags :

जरूरी खबरें