Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

प्रियंक कानून गो पत्रकार ऋतिक जैन के निवास पहुंचे जहां उनका आत्मीयम स्वागत किया गया

कार्यवाही के दौरान कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। • आरोपियों के कब्जे से सट्टा पट्टी एवं ₹27460 नगद राशि जप्त

थाना गाडरवारा पुलिस ने 7 चोरी की घटनाओं का एवं थाना सुआतला पुलिस ने 2 चोरी की घटनाओं का खुलासा किया

अजयगढ़ के नयापुरवा में बड़ा हादसा, 10 दिन से चल रही थी खुदाई, भुसभुसी मिट्टी ने ली जान।

करेली में विरोध में निकला मौन जुलूस ,संत सुरक्षा कानून बनाने की उठी मांग, सकल जैन समाज में भारी आक्रोश

: गाडरवारा,संत महात्माओं के दर्शन से मिलता है पुण्य --- स्वामी इंद्रदेव सरस्वती महाराज  संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में हो रही भक्तिरस के आनंद की वर्षा 

Aditi News Team

Sun, May 5, 2024
संत महात्माओं के दर्शन से मिलता है पुण्य --- स्वामी इंद्रदेव सरस्वती महाराज  संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में हो रही भक्तिरस के आनंद की वर्षा  गाडरवारा। नगर में शनि मंदिर के पास एनटीपीसी आडिटोरियम के सामने 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा से नगर का माहौल धर्ममय बना हुआ है । कथा में प्रतिदिन दूरदराज से लोग शामिल होकर पुण्यलाभ ले रहे हैं । बीते रविवार को कथा के पांचवे दिन आरती के बाद कथावाचक महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव सरस्वती महाराज ने भगवान कृष्ण के जन्म के बाद की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान कृष्ण के जन्म से गोकुल में खुशी एवं मथुरा में दुख का माहौल है। कंस बहुत दुःखी है। उन्होंने आगे कहा कि दुष्ट कर्म एवं विचार बहुत दिनों तक साथ नही देते है एक दिन अंत जरूर होता है। उन्होंने कहा कि धर्म का विरोध एवं माता पिता का विरोध जो करता है उसे समाज मे अपयश मिलता है। संत आचार्य एवं ब्राह्मण का हमेशा सम्मान करना चाहिए यदि उनका अपमान होगा तो कंस की तरह रोना होगा। जीवन में सफलता के लिए संत महात्माओं का सत्संग जरूरी है। उनके दर्शन से पुण्य मिलता है। कथा में उंन्होने आगे कहा कि श्रीमद भागवत कथा से समाज मे सुधार होना चाहिए तभी कथा आयोजन की सार्थकता है। उन्होने कहा कि भगवान जन्म लेने के लिए मानव का शरीर पसंद करते है कलियुग में भगवान मानव के शरीर से नाराज चल रहे है क्योंकि कलयुग में मानव शरीर अनेक बीमारियों से ग्रसित हो चुका है। विदित हो कि कथा में प्रतिदिन संगीतमय प्रवचनों में श्रद्धालु झूमकर नाचते है। कथा के अंत मे आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ पांचवे दिन की कथा का समापन किया गया। कथा के पांचवे दिन बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Tags :

जरूरी खबरें