Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

: सिलौंडी में मुनि महाराज द्वय का भव्य स्वागत 

Aditi News Team

Fri, Feb 17, 2023
अनिल जैन सिहोरा सिलौंडी में मुनि महाराज द्वय का भव्य स्वागत सिलौंडी : आज कछार गांव बड़ा से विहार कर सिलौंडी में पूजनीय मुनि द्वय का आगमन हुआ । कछार गाँव बड़ा से सिलौंडी तक भक्तों ने मुनि द्वय के साथ पैदल यात्रा करते हुए सिलौंडी बरिया मोड़ पर भव्य आगवानी की है । मुनि श्री अर्हम योग प्रणेता प्रणम्य सागर जी महाराज एवं वात्सल्य मूर्ति मुनि श्री चन्द्र सागर महाराज का दूसरी बार सिलौंडी आगमन हुआ है ।पहली बार 2006 मे आचार्य श्री मुनि 108 श्री विद्यासागर महाराज जी के साथ आगमन हुआ था । आज पूरा सिलौंडी मुनि श्री के स्वागत में खड़ा था । ग्राम के जैन अजैन सभी लोगों ने भी अपने घर पर रंगोली लगाकर मुनि श्री का भव्य स्वागत किया है । मुनि श्री द्वय ने सिलौंडी के श्री पारस नाथ दिगम्बर जैन मंदिर एवं श्री 1008 चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर के दर्शन किया है ।इस अवसर पर कुमहि सतधारा जैन समाज ने मुनि श्री को श्री फाल भेंट कर कुम्हि सतधारा आने का आग्रह किया है ।इस अवसर पर कछार गांव ,सिलौंडी ,पनागर खितौला के लोगों की उपस्थिति रही है ।

Tags :

जरूरी खबरें