Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव घरो घर मनाया गया

Aditi News Team

Thu, Sep 7, 2023
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव घरो घर मनाया गया गाडरवारा । हिन्दू जनजीवन में दैनन्दिन सेवा पूजा अर्चना होने वाले आराध्य श्रृंखला में आज भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर्व जन्माष्टमी के मंगलमय हर्षमय प्रसंग के क्षणों में देवालयों मंदिरों के अलावा ही साथ घरों घर श्रद्धालुओं, वैष्णव जन, उपासकों ने भक्ति और आस्था, अपार श्रृद्धा प्रगट करते सेवा अर्चना, भजन गीत गायन व प्रसाद वितरण कर उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई । वहीं दूसरी ओर श्रीगौर्वधननाथजी जी की हवेली में सुबह पंचामृत अभिषेक और उपरांत तिलक सेवा की गई । उल्लेखनीय है कि नगर के मंदिरों में परम्परागत रूप जन्मोत्सव पर्व को रात में बारह बजे प्रगट उत्सव के रूप में मनाया जाता है , इस दिन मंदिरों में भजन संध्या, मंडलियों के व्दारा की जाती है । रात्री में सैकड़ों लोगों के व्दारा मंदिरों में जाकर दर्शन आंनद में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया करते हैं ।

Tags :

जरूरी खबरें