Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: नरसिंहपुर में भगवान परशुराम जी के प्राकट्योत्सव पर कल विशाल विप्र वाहन रैली

Aditi News Team

Fri, Apr 21, 2023
नरसिंहपुर में भगवान परशुराम जी के प्राकट्योत्सव पर कल विशाल विप्र वाहन रैली नरसिंहपुर/दिनांक 22 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार, वैशाख शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया को विप्र कुल शिरोमणि भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल विप्र वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। भगवान परशुराम जी के प्राकट्योत्सव पर विशाल विप्र वाहन रैली, दिनांक 22 अप्रैल 2023 दिन- शनिवार समय सायं 4 बजे श्री नरसिंह भगवान मंदिर से निकाली जा रही है। वाहन रैली का समापन श्री देव हनुमान मंदिर स्टेशन गंज नरसिंहपुर में होगा। सामाजिक एकता व सामाजिक समरसता बनाना,सामाजिक शक्ति का प्रदर्शन ताकि सामाजिक मांगो की पूर्ति हो सके,सामाजिक सामुदायिक भवन का निर्माण,सामाजिक फंड एकत्र कर सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करना व भगवान परशुराम जी के मंदिर का निर्माण कराना,सामाजिक आवश्यकताओं का पता लगाना व उन पर समाज में जागृति लाना और मांगो के लिए जनप्रतिनिधियों व सरकार को ज्ञापन सौंप कर जनप्रतिनिधियों व सरकार का ध्यान आकृष्ट करा कर उनको पूर्ण कराना विप्र ब्राम्हण समाज का मुख्य उद्देश्य है। रिपोर्टर, संदीप राजपूत, नरसिंहपुर

Tags :

जरूरी खबरें