Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: नरसिंहपुर, मुक्तेश्वर महादेव बापू मंदिर में पिछले 49 दिनों से भगवान शिव शंकर का अभिषेक एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम चल रहे

Aditi News Team

Mon, Aug 21, 2023
रिपोर्टर संदीप राजपूत नरसिंहपुर नरसिंहपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पीछे स्थित मुक्तेश्वर महादेव बापू मंदिर में पिछले 49 दिनों से भगवान शिव शंकर का अभिषेक एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्री शिव पुराण कथा चल रही है। साथ ही प्रतिदिन भंडारे में सैकड़ो लोग प्रसादी प्राप्त कर रहे हैं। आयोजन समिति के प्रमुख स्वामी अमृतानंद महाराज के सानिध्य में चल रहे विविध कार्यक्रमों का समापन 23 अगस्त को होगा। आयोजन समिति ने बताया कि 51 वें दिन समापन दिवस 23 अगस्त को सहस्त्रार्चन किया जाएगा। इस कार्यक्रम से जुड़े अवधेश मिश्रा, एड रूपा श्रीवास्तव , यशवंत महाराज, विवेक महाराज आदि ने सभी से उपस्थित की अपील की है। उल्लेखनीय की पिछले दिनों यहां पर दो दिवसीय रोगों का निदान शिविर भी लगाया गया था।

Tags :

जरूरी खबरें