Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: जय भोले के जय कारों के साथ निकली कावड़ यात्रा

Aditi News Team

Mon, Aug 14, 2023
जय भोले के जय कारों के साथ निकली कांवड़ यात्रा
KamarRana
देवरी---कावड़ यात्रा में भक्त अपने कंधों पर कावड़ को रखकर यात्रा करते हैं और अपने क्षेत्र के शिवालयों में जाकर जलाभिषेक करते हैं।
मान्यता है कि ऐसा करने पर व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन में कोई कष्ट नहीं होता और साथ ही घर में  की कोई विपत्ति परेशानी नहीं होती।
 
आज नगर के थाना प्रांगण से कावड़ यात्रा बड़े ही धूमधाम ढोल नगाड़ा और डीजे के साथ निकाली गई।
भगवा कलर की टी-शर्ट पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र शिवाजी पटेल का फोटो  आकर्षण का केंद्र रहा
कावड़ यात्रा पैदल मार्च कर नगर के श्री राम मंदिर में पहुंची वहां पर पूजा अर्चना करने के बाद नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई करीब डेढ़ घंटे यात्रा करने के बाद, नगर से 10 किलोमीटर दूर टिमरावन नर्मदा मैया घाट पर पहुंची। वहां पहुंचकर नर्मदा मैया की पूजा अर्चना की ओर
श्रद्धालुओं ने जल भरकर नगर की ओर प्रस्थान किया शाम 4:00 बजे बड़ी ही धूमधाम से यह कावड़ यात्रा नगर के श्री राम मंदिर में पहुंची जहां
, नरेंद्र शिवाजी पटेल के सुपुत्र अभिज्ञान पटेल और हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कृष्ण नारायण रघु ने इस कावड़ यात्रा का बड़ी ही धूमधाम से स्वागत किया।
और कांवड़ियों ने शिवालय में जाकर जल अभिषेक किया गया। इस यात्रा में सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें