Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने माँ पीताम्बरा प्राकट्य महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

Aditi News Team

Sun, Apr 23, 2023
माँ पीताम्बरा प्राकट्य महोत्सव की दतिया में भव्य तैयारियाँ हो रही हैं। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में सोमवार 24 अप्रैल को होने वाले महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। डॉ. मिश्रा ने स्टेडियम ग्राउण्ड पहुँच कर प्राकट्य महोत्सव पर निकलने वाली माई की भव्य रथ-यात्रा की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि माई के आशीर्वाद से दतिया में भव्य आयोजन होने जा रहा है। प्राकट्य महोत्सव पर निकलने वाली रथ-यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। दतियावासी सभी श्रद्धालुओं का स्वागत पलक-पावड़े बिछा कर करने के लिये आतुर हैं। डॉ. मिश्रा ने इस पुण्य अवसर पर दतिया पहुँचने वाले माई के भक्तों के लिये भंडारे में तैयार हो रहे मिष्ठान्न निर्माण में हाथ बँटाया।

Tags :

जरूरी खबरें